विकासनगर, नवम्बर 17 -- बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते सोमवार को हरबर्टपुर कस्बे समेत करीब 25 गांवों में सात घंटे बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम वर्तमान में फीडरों में मरम्मत का काम कर रहा है। इस कारण एक सप्ताह तक अलग अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती शुरू कर दी गई है। सोमवार को हरबर्टपुर के टिमली फीडर, जमनीपुर फीडर और टाउन फीडर में मरम्मत का कार्य किया गया। बिजली गुल रहने से करीब 45 हजार की आबादी प्रभावित रही। मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। टाउन फीडर से हरबर्टपुर बाजार, कोर्ट रोड हरिपुर, ढकरानी, पांवटा रोड, गुडरिच, ढालीपुर, देहरादून रोड, विकासनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.