हरबर्टपुर में 6.28 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, मई 16 -- विकासनगर। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक को 6.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार देर रात आदर्श कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी हरबर्टपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी विनय कुश (29) निवासी शामली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई।अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और स्मैक को फतेहपुर, सहसपुर क्षेत्र से खरीदकर लाया था। आरोपी ने कुछ स्मैक खुद सेवन करने और बाकी ऊंचे दामों में बेचने की बात भी स्वीकार की।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.