देहरादून, फरवरी 28 -- हरबर्टपुर। नगर में शनिवार को एक विराट सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिराम पटेल और स्वामी योगेश्वरानंद मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि बलिराम पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की जरूरत है। स्वामी योगेश्वरानंद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिन्हें सहेजना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नैतिक मूल्यों को अपनाने और राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.