विकासनगर, नवम्बर 16 -- हरबर्टपुर में रविवार को कई संगठनों ने मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित यातायात, सुरक्षित भविष्य की शपथ दिलाई गई। लोगों को बताया कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से होती है, जैसे कि पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें, बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाएं और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाएं। अभियान के तहत बताया गया कि भारत जैसे विशाल और संसाधन संपन्न देश में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में एक लाख 80 हजार से अधिक लोगों की जान गई, जो कि 2023 में हुई 1.72 लाख मौतों से भी ज्यादा है। इन आंकड़ों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.