देहरादून, मई 10 -- विकासनगर। देहरादून रोड स्थित हरबर्टपुर बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फोम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा फोम और कई गद्दे धू-धू कर जलने लगे। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हरबर्टपुर के देहरादून रोड पर शहजाद की फोम की दुकान है। दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में भीषण आग, पांच लाख की संपत्ति राख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.