हरबर्टपुर में ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं, आसन नदी में डाल रहे कचरा
विकासनगर, मार्च 26 -- पछुवादून का हरबर्टपुर निकाय अभी तक कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इस कारण क्षेत्र का कचरा आसन नदी में डाला जा रहा है। सात वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हरबर्टपुर निकाय की जनसंख्या वर्ष 2011 में साढ़े नौ हजार थी। जनसंख्या का आंकड़ा अब बढ़कर 20 हजार के करीब पहुंच गया है। संसाधनों की दृष्टि से हरबर्टपुर को पछुवादून का सबसे संपन्न निकाय माना जाता है। पांच साल पूर्व ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए धर्मावाला के नजदीक जमीन आवंटित की गई थी। इस जमीन पर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की डीपीआर भी शासन को भेजी गई, लेकिन यह फाइलों में ही कैद होकर रह गई। आलम यह है कि प्रतिदिन शहर से उठने वाले करीब छह टन कूड़े को आसन नदी में डाला जाता है। इससे नदी भी प्रदूषित हो रही है।शहरवासी अतुल शर्मा, जितेंद्र रावत, मोहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.