विकासनगर, मार्च 5 -- नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की बोर्ड बैठक बुधवार को पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वार्डों में कराए गए निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा के साथ नए प्रस्तावों पर चर्चा कर कुल 29 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में पूर्व में कराए गए कार्यों के अनुमोदन के साथ नए निर्माण कार्यों, दवाई आपूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों समेत अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, सभासद सुरजीत सिंह, अर्चना नेगी, सुबीर दास विनोद कुमार, राजेंद्र पटेल, सरिता थापा व मेधश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...