देहरादून, अप्रैल 15 -- विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के शहर कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर ने हरबर्टपुर नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नगर अध्यक्ष उत्तम मेहरा द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए नई टीम का गठन किया गया है। अरविंद तोमर ने कहा कि हरबर्टपुर क्षेत्र के कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाएगी और दल की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। नगर अध्यक्ष उत्तम मेहरा ने कहा कि नवनियुक्त टीम पूरी ऊर्जा के साथ धरातल पर कार्य करेगी और हरबर्टपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप त्यागी वत्स व कमल सिंह मेहरा, मुकेश कुमार चाहर व सोहन दानी को सचिव, उज्जवल नेगी व नरेश ठ...