विकासनगर, फरवरी 26 -- विकासनगर विधानसभा के अंतर्गत हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 48 करोड़ की लागत से बनने जा रही महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का शिलान्यास गुरुवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस योजना के पूरे होने के बाद हरबर्टपुर के लोगों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध होगा। योजना का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि यह योजना क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने तथा भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। योजना के पूर्ण होने पर हरबर्टपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने कहा कि इस योजना को कम समय में स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.