विकासनगर, जून 28 -- राकेश खत्री कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर के सपीप शनिवार देर रात एक ढाबे में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।हरबर्टपुर के कश्यप ढाबे में शनिवार रात दो बजे के करीब अचानक आग लग गई। रात्रि गश्त अधिकारी दरोगा अर्जुन सिंह गुसाई ने बताया कि जब तक पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचते तब आग काफी फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने ढाबे में रखे एलपीजी सिलेंडर बाहर निकाले, जिनमें से एक सिलेंडर के पाइप में आग लग चुकी थी। आग सिलेंडर तक पहुंचती तो बड़ी घटना घट सकती थी। ढाबे से सटी आवासीय कालोनी में कई मकान हैं, जिनमें आग फैलने का खतरा बना हुआ था। पुलिस और फा...