हरप्रसाद की 33वीं पुण्य तिथि पर हवन यज्ञ किया
अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने रविवार को अपने पिता स्वर्गीय हरप्रसाद भैया की 33वीं पुण्यतिथि मनाई। रामघाट रोड आर्य समाज सिविल लाइन्स वैदिक आश्रम में आचार्य सुरेन्द्र शास्त्री हवन कराया। विवेक बंसल ने अपनी पत्नी अलका बंसल, पुत्री तन्वी बंसल के साथ वेदोच्चारण के साथ आहुति दी। प्रवचन और भजन का कार्यक्रम स्व हरप्रसाद भैया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। निर्मला कुलश्रेष्ठ प्रधान आर्य समाज वैदिक आश्रम, अरविन्द भार्गव, वंदना भार्गव, मंजू रानी आर्य, इं. महिपाल सिंह, लाखन सिंह आर्य, इं० अश्विनी गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार कौशिक, प्राची आर्य मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.