हरपुर से लापता बालक का नहीं मिला सुराग
गोपालगंज, अप्रैल 28 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर गांव से विगत एक सप्ताह से लापता 12 वर्षीय एक बालक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार हरपुर निवासी अरुण कुमार सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने भतीजे आदित्य कुमार के लापता होने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि आदित्य की उम्र करीब 12 वर्ष 11 माह है। उसके पिता बाहर काम करते हैं, जबकि उसकी मां का काफी पहले निधन हो चुका है। ऐसे में उसकी देखभाल वे ही करते थे। परिजनों के अनुसार आदित्य 21 अप्रैल से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बालक की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.