बक्सर, अप्रैल 16 -- पेज तीन के लिए ---- आक्रोश घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की असामाजिक तत्वों ने उंगली व चश्मे को क्षतिग्रस्त कर दिया बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना के हरपुर गांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेदकर की नवनिर्मित प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने बीते बुधवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। मिली ​जानकारी के अनुसार बीते 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर हरपुर गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा की उंगली एवं चश्मे को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- अम्बेडकर प्रतिमा के छोटे आकार पर आजाद समाज पार्टी का विरोध गुरुवार की सुबह जब लोगों की नजर गई तो बात कुछ ही देर में बहुत दूर तक...