समस्तीपुर, फरवरी 8 -- पूसा। पूसा थाना के हरपुर भुसकौल (वार्ड 2) स्थित अनुसूचित जाति टोले में शनिवार की देर रात आग लग गई। घटना में करीब दर्जन भर लोगों के लाखों की चल अचल संपत्ति जलकर खाक हो गई। बचाव के दौरान करीब आधे दर्जन से अधिक लोग आंशिक रूप से जख्मी हो गये। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में ईलाज के बाद घर भेज दिया गया। मौजूद लोगों के अनुसार घायलों में गणेश राम, कैलास राम, मंजू देवी, रिंकू देवी, राम दुलारी देवी, पुनिता कुमारी, सीमा कुमारी शामिल बताये गये हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे अचानक आग लगने की सूचना पर लोग परिवार समेत घर से निकल गये। इस दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहंुुचे एवं आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पूसा थाना समेत तीन थानों से छोटा व समस्तीपुर से बड़ा अग्निशामक वाहन मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.