हरपुर बुदहट में चौकीदार के बेटे की सब्बल मारकर हत्या
गोरखपुर, मई 22 -- हरपुर,बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेउसा टोला (महुरईया) गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश और रास्ते के विवाद में गांव के चौकीदार के बेटे की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना में चौकीदार और उनकी पत्नी भी घायल हो गईं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने सुनियोजित तरीके से हत्या करने का केस दर्ज कर गुरुवार देर शाम तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताते हैं कि जमीन की रंजिश को लेकर हुए विवाद में पहले भी मारपीट हुई थी जिसमें केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों पर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाने में चौकीदार के पद पर तैनात सुराली चौहान के मझले बेटे रामसेवक चौहान (30) बुधवार रात खेत में लौकी की फसल में पानी चलाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.