गोपालगंज, मई 25 -- सिधवलिया। प्रखंड के हरपुर टेंगराही गांव में अखंड अष्टजाम के आयोजन को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 5001 कन्याओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे, जयघोष और भक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कलश यात्रा डुमरियाघाट स्थित नारायणी नदी से जल भरकर हरपुर टेंगराही स्थित काली स्थान पहुंची।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पानी और प्रसाद के स्टॉल लगाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित अखंड अष्टजाम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि अष्टजाम के समापन के बाद रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने हर...