हरदोई, जून 12 -- हरपालपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का 39 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो कब का है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वायरल वीडियो में एक्स-रे कक्ष के बाहर तैनात एक टेक्नीशियन के साथ युवक हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि किसी बात को लेकर युवक अचानक आक्रोशित हो गया। उसने कर्मचारी का कॉलर पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने जिल...