हरदोई, अप्रैल 11 -- हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांवों में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की कमर तोड़ दी। सवायजपुर ककरा और इकनौरा गांव के खेतों में अचानक उठी लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें 10 बीघा से अधिक की फसल और पराली जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार आगजनी की इस घटना में ककरा निवासी गेंदनलाल की एक बीघा फसल जल गई। वहीं इकनौरा गांव में शिवाजी नारायण व लक्ष्मी नारायण की चार बीघा, गुड्डू ,चेतराम तथा भजनू की छह बीघा की फसल व पराली आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण उसे बुझाने का प्रयास करते, तब तक सब कुछ जल चुका था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। यदि फायर ब्रिगेड समय पर आती तो नुकसान को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.