हरदोई, अप्रैल 22 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह स्कूल जा रही नौ वर्षीय मासूम बच्ची कंटीले तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया हैं। जानकारी के अनुसार बरनई चतरखा गांव निवासी विपिन की पुत्री रेखा बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में खेत के किनारे लगी कंटीले तारों की बाड़ पर वह अचानक गिर गई। तारों की चपेट में आने से बच्ची के गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुँचकर घायल छात्रा को हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। छात्रा गांव के ही विद्यालय में कक्षा 4 की छात्रा बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...