हरदोई, दिसम्बर 7 -- हरपालपुर। कस्बा निवासी वीरेंद्र सिंह यादव वीरे नेता (80) वर्ष एक सप्ताह से लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। रविवार की सांय करीब 4 बजे उनका निधन हो गया है। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत वीरे नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों पर काम किया। डॉ.राम मनोहर लोहिया शिक्षा समिति के अध्यक्ष रहे। उन्होंने जीवन परियंत मुलायम सिंह यादव के विचारों से प्रेरित होकर जमीनी स्तर पर संघर्ष किया है। वह अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.