हरदोई, अप्रैल 25 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में सड़क किनारे खड़े एक युवक को तेज रफ्तार पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी निवासी संजय (29) पुत्र लल्लू गुरुवार की रात अपने खेत पर जा रहा था। वह गांव के समीप सड़क किनारे किसी काम से खड़ा हो गया। तभी अचानक सामने से आए एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद परिजनों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर घायल संजय को सांडी सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.