हरदोई, अप्रैल 17 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुरवा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह अपने परिजनों से कामकाज को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी परिवार के ही सोनू, पप्पू और रामू उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पति को बचाने आईं पत्नी कविता देवी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...