हरदोई, अप्रैल 17 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के कबीराखेड़ा निवासी ब्रजनन्दन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह जब वह अपने खेत पर जा रहे थे। तभी परिवार के ही बीरपाल, नीरज समेत चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र मोहित कुमार को भी आरोपितों ने मारपीट की हैं। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- हरपालपुर में लाठी-डंडों से पीटकर दंपति को घायल किया यह भी पढ़ें- कटाइटिकर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, 4 पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.