हरदोई, मई 2 -- हरपालपुर। संदिग्ध हालात में विवाहिता ने घर में के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के सुरजूपुर गांव निवासी मिलन की पत्नी मुस्कान ने शुक्रवार की शाम को घर के अंदर कमरे में छत के कुण्डे मे फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जाता है कि मिलन की ससुराल हरपालपुर थाना क्षेत्र ललुआमऊ गांव में है। शुक्रवार को ही वह अपनी पत्नी मुस्कान को विदा कराकर लाया था। उसकी शादी के एक बर्ष हुआ है। मृतका के पिता ने मामले की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण शुक्ला ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...