हरदोई, जून 1 -- हरपालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कर्ता गांव निवासी 45 वर्षीय फूलमती पत्नी रामबरन कि अचानक सोमवार की सांय करीब तीन बजे तबियत बिगड़ जाने पर उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि फूलमती लंबे समय से गंभीर रोगों से बीमार चल रही थी। इससे उसकी मौत हो गई है। हालांकि मौत को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बताया जाता है मृतका के दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...