हरपालपुर में भू-विवाद में पीटा, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अप्रैल 8 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया निवासी सोना राठौर (42) ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के ही कश्मीर, शिवकरन और रामबक्स से बातचीत हो रही थी। इसी बीच आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.