हरदोई, मार्च 18 -- हरपालपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्ता गांव में मंगलवार सुबह भू विवाद को लेकर एक महिला के साथ आरोपियों ने मारपीट की है। महिला के पुत्र गोविंद तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही घर के दरवाजे पर मौजूद उनकी माता मीना पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में महिला के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.