हरदोई, अप्रैल 2 -- हरपालपुर। चिकित्सा अधीक्षक साण्डी ने गुरुवार को कस्बे के दो अस्पतालों को सीज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक साण्डी अखिलेश वाजपेई ने गुरुवार को कस्बे के न्यू कृष्णा हॉस्पिटल और न्यू लाइफ हॉस्पिटल को सीज कर दिया है। कस्बे में बड़े पैमाने पर बगैर पंजीकृत अस्पताल संचालित किया जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के लिए कमाई का जरिया बने हुए हैं। चिकित्सा अधीक्षक हरपालपुर डॉक्टर आनंद पांडेय ने बताया कि डॉ अखिलेश बाजपेई का कार्य क्षेत्र नहीं है। जनपद के नोडल अफसर डा मनोज सिंह है। खास बात यह है कि डॉक्टर अखिलेश वाजपेई ने करीब 20 दिन पहले न्यू कृष्णा हॉस्पिटल को सीज किया था। फिर उसको खुलवा दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.