हरदोई, अप्रैल 9 -- हरपालपुर। अरवल थाना के धनियामऊ गांव निवासी हुकुम सिंह ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल को उनके मौसेरे भाई सुनील उन्हें पूजा कराने के लिए ग्राम खसौरा लाए थे। आरोप है कि पूजा के दौरान सुनील, अभिषेक समेत चार लोगों ने उन पर गलत तरीके से पूजा करने का आरोप लगाया, जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें लात-घूंसों और डंडों से पीटा। मारपीट में घायल हुकुम सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...