हरदोई, फरवरी 15 -- हरपालपुर, संवाददाता। हरपालपुर क्षेत्र के चौंसार गांव में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार हो गया है। लेकिन डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती न होने से अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। करीब तीन माह से स्टाफ तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। चार दशक पुरानी मांग को देखते हुए विधायक बनने के बाद माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सीएचसी निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। वर्ष 2020 में जिला योजना के अंतर्गत तत्कालीन प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने इसे स्वीकृति दी थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 से अब तक शासन ने दो किश्तों में कुल 9.61 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराया गया। नवनिर्मित सीएचसी में चिकित्सकों के आवासीय कक्ष भी बनाए गए हैं। अस्पताल के संचालन से कटियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.