हरपालपुर में दंपति को लाठी-डंडों से पीटा, रिपोर्ट
हरदोई, मई 14 -- हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मलौथा निवासी बलराम ने पुलिस को बताया कि 10 मई की रात करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ घर के दरवाजे पर थे। गांव के उमेश, अनिल और सौरभ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से दंपती की पिटाई से उन्हें काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- शटरिंग लगाने के विवाद में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.