हरदोई, फरवरी 7 -- हरपालपुर। पासिनपुरवा मजरा महसूलापुर गांव निवासी शंकरलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 2 फरवरी की सुबह 11 बजे उसका 70 वर्षीय भाई नत्थू लाल साइकिल से खाद लेने हरपालपुर जा रहे थे। सतौथा गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बने पुल के बीच में पहुंचे कि इसी समय बरसोहिया की ओर से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक छोटेलाल निवासी घटकना थाना सांडी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त निरीक्षक विजय नारायण शुक्ला बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.