हरदोई, जनवरी 24 -- हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोल्हनपुर में एक माह पहले किसान के खेत से चोरों ने सिंचाई के लिए लगी मोटर चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसाए ग्राम मोल्हनपुर निवासी शिवमंगल सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत में बोरिंग पर सिंचाई के लिए मोटर लगी हुई थी। बीते 22 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने मोटर चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटर का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया हैं कि अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.