हरपालपुर में एसडीएम को बंद मिला एक्सरे-विभाग
हरदोई, मई 29 -- हरपालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में एसबीआई के सहयोग से जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगाना प्रस्तावित है। बुधवार को सवायजपुर के उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी ने नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह के साथ सीएचसी पहुंचकर मशीन को स्थापित किए जाने वाले प्रस्तावित स्थान का बारीकी से मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक्सरे विभाग बंद पाया गया। एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज है। एसडीएम ने पैथोलॉजी की कुछ रिपोर्टों को देखा, जिसमें कई महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की अत्यधिक कमी पाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय,बंदना पांडेय,सर्जन शैलेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे हैं। यह भी पढ़ें- निंगनी पंचायत में जयश्री राम महिला समिति की बैठक आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.