हरदोई, मई 12 -- हरपालपुर। अरवल क्षेत्र के शेखापुर नगरिया गांव निवासी बलराम ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि गर्भवती पत्नी को चार मई को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जब वह परामर्श और सहायता के लिए गांव की आशा बहू के पास पहुंचा। उन्होंने साथ चलने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जताने और बाद में भुगतान करने का अनुरोध करने पर स्वास्थ्यकर्मी ने कथित तौर पर साथ जाने से मना कर दिया और अभद्र व्यवहार किया। तब पत्नी को लेकर निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। शिकायतकर्ता ने गांव की आशा बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- सस्ते प्रसव का झांसा देकर गर्भवती महिला से मारपीट यह भी पढ़ें- कछौना सीएचसी में फर्श पर प्रसव, इलाज में लापरवाही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...