हरदोई, मार्च 28 -- हरपालपुर। थाना मुख्यालय के पीछे चंद कदम दूरी पर निवासी शिवपाल के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब पूरा परिवार तीर्थ दर्शन को गया था। गृह स्वामी 25 मार्च की शाम करीब सात बजे अपने घर के कमरों में ताला लगाकर सपरिवार पूर्णागिरी देवी के दर्शन करने निकले थे। शुक्रवार की सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर रखे दो संदूक के कुंडे टूटे मिले और उनमें रखे सोने के दो हार, दो चेन, दो मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, चार चूड़ियां और दो जोड़ी झाले गायब थे। भुक्तभोगी के अनुसार चोरों ने कमरे की चाबी अलमारी से ढूंढकर ताला खोला और फिर संदूक तोड़कर लाखों के कीमती जेवरात पार कर दिए। पीड़ित शिवपाल ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ परिचितों पर संदेह जताया है। जिनका उनके घर पर अक्सर आना-जाना रहता था। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.