बिहारशरीफ, नवम्बर 11 -- हरनौत रेल कारखाने में 17 को लगेगी अनुकंपा नियुक्ति अदालत मृत कर्मचारियों के आश्रितों के आवेदन पर होगी सुनवाई सभी मामलों का निपटारा एक साथ करने की तैयारी हरनौत, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के हरनौत स्थित रेल कारखाने में 17 नवंबर को अनुकंपा नियुक्ति अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मृत रेल कर्मचारियों के आश्रितों से संबंधित लंबित नियुक्ति मामलों की सुनवाई एक ही दिन में की जाएगी। कारखाना प्रशासन ने बताया कि यह अदालत मुख्यालय हाजीपुर के निर्देश पर लगाई जा रही है ताकि, पुराने लंबित मामलों का जल्द समाधान हो सके। इसके लिए सभी आवेदकों से कहा गया है कि वे अपने आवश्यक कागजात और आवेदन पत्र के साथ निर्धारित तारीख को उपस्थित हों। अधिकारियों के अनुसार, अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य ऐसे परिवारों को त्वरित सहायता देना है जिनके...