बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत प्रशासन ने स्थानीय बाजार में कई दुकानों से 20 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक का थैला जब्त कर लिया है। सहायक लोक स्वास्थ्य एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्राची प्रसाद ने बताया कि इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेला चालकों से 2000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। बीच बाजार, रांची रोड व गोनावां रोड में छापेमारी की गयी। कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...