बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बिजली तार चुराने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया है। गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी के तार से लदा पिकअप वाहन, दो बाइक, तीन मोबाइल व छह लाख 92 हजार रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि नेहुसा गांव में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश किया गया है। बख्तियारपुर, खुशरूपुर और फतुहा के अपराधी तार काटकर पटना के अंगमकुआं में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपितों में बख्तियारपुर का गणेश कुमार, खुशरूपुर का मंटू कुमार व फतुहा का अरविंद प्रसाद शामिल है। अन्य चोरों की पहचान संतोष कुमार, रॉकी यादव, बिट्टू यादव, जगमोहन पासवान आदि का नाम सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.