बिहारशरीफ, जून 2 -- ‎‎हरनौत, निज संवाददाता। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर मुढ़ारी गांव के पास मंगलवार को ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। सूचना मिलते ही रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की उम्र करीब 60 साल बतायी जा रही है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है। पहचान के लिए सोशल मिडिया व अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। (हरनौत से श्रवण लाल) यह भी पढ़ें- हरनौत में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत यह भी पढ़ें- बड़ा गोपाल - गोल्डेनगंज स्टेशन के बीच ट्रैक पर युवती का शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...