हरनौत में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर सोमवार को हरनौत स्टेशन व मुढ़ारी हॉल्ट की बीच ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी 80 वर्षीय सरयुग प्रसाद के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पाकर रेल थाना व हरनौत थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को लेकर घर चले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.