बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के नेहुसा पंचायत के प्रीतम खंधा व गोकुलपुर खंधा में मंगलवार को आग लगने से पांच बीघा खेत में लगी फसल जलकर राख हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों व दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरी फसल जल गयी थी। कृषि समन्वयक आरती कुमारी ने बताया कि खंधा में हार्वेस्टर से फसल की कटाई चल रही थी और स्ट्रॉ रीपर से भूसा बनाया जा रहा था। खेत के ठीक बगल में स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर का तार काफी ढीला था। बताया जाता है कि किसी पक्षी के बैठने के कारण शॉर्ट सर्किट हुई और उससे निकली चिंगारी ने पलक झपकते ही सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुजीत कुमार, सोनू कुमार, वीरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राकेश सिंह, नवल राम, अखिलेश प्रसाद, राजीव कुमार, श्रीकांत प्रसाद, बनारस प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.