बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में गुरुवार से जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। जनगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सीओ पूजा कुमारी, बीइओ नितेश कुमार रंजन व शिक्षक सुनील कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सीओ ने बताया कि प्रशिक्षण में सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। ट्रेनर के रूप में रजनीश कुमार, संतोष कुमार राय एवं अशोक प्रियदर्शी जनगणना की जानकारी दे रहें हैं। प्रखंड के शिक्षक एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण कोषांग के मनीष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण संपन्न हुआ । जनगणना चार्ज पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लिए कुल तीन बैच न...