हरनौत में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, मई 30 -- हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबनहुआडीह पुल के पास बुधवार की रात रिटायर्ड डीएसपी दिनेश पासवान के घर चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हरनौत थाना क्षेत्र के पंचशील नगर निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर सुमन कुमार को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों के नाम बताये हैं। उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (हरनौत से श्रवण लाल)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.