बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- हरनौत में कूड़े के ढेर में आग, फैला जहरीला धुआं स्टेशन रोड में कई महीनों से डंप हो रहा कचरा अग्निमशन कर्मियों ने आग पर काबू पाने का किया प्रयास स्थानीय लोगों ने प्रशासन के रवैये पर जतायी नाराजगी फोटो : हरनौत आग-हरनौत के स्टेशन रोड में कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। हरनौत, निज संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड में कई महीनों से शहर का कचरा डंप किया जा रहा है। लोग पहले बदबू से परेशान थे। यहां से पैदल गुजरना मुश्किल था। गुरुवार को कूड़े के ढेर में आग लग गयी। इससे निकला जहरीला धुआं फैल गया। हालांकि, आग लगना और धुआं फैलना एक दिन की घटना नहीं है। अक्सर ऐसा होता है। गर्मी के दिनों में घटनाएं और अधिक बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगीर जतायी है। यह मार्ग रेलवे कारखाना, केन्द्रीय विद्यालय और आर...