बिहारशरीफ, मार्च 18 -- हरनौत में आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलीं आग बुझाने के दौरान 4 गैस सिलेंडरों में हुआ विस्फोट कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, लाखों का नुकसान फोटो : हरनौत आग-हरनौत बाजार में बुधवार की सुबह जले हुए सामानों को देखते लोग। हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में दो दिनों के भीतर एक बार फिर से आग ने तांडव मचा दिया। स्टेशन रोड में कृषि विज्ञान केन्द्र के पास बुधवार की तड़के आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जल गयीं। कई दमकल गाड़ियों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उससे पहले ही लाखों का नुकसान हो चुका था। आग पर काबू पाने के दौरान एक के बाद एक चार सिलेंडरों के विस्फोट से अफरातफरी मच गयी। अग्निशमन कर्मियों की मानें तो दुकानों में रखे छोटे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.