बिहारशरीफ, मई 17 -- फोटो: हरनौत पानी : हरनौत बाजार में शनिवार को प्याऊ के उद्घाटन समारोह में कार्यपालक अभियंता सौरभ सुमन व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में प्रखंड मुख्यालय के पास, लोयोला स्कूल और थाना मोड़ के पास शनिवार को तीन स्थायी प्याऊ का उद्धाटन कार्यपालक अभियंता सौरभ सुमन, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि दस-दस लाख रुपए से चार स्थानों पर स्थाई प्याऊ केंद्र बनाया गया है। हर केंद्र पर एक कमरा बनाया गया है। कमरे के अंदर बोरिंग और बिजली कनेक्शन कराया गया है। साथ ही 500 लीटर क्षमता का ठंडा पानी रखने के लिए एक टंकी सहित अन्य आवश्यक मशीन और उपकरण लगाए गये हैं। यह भी पढ़ें- हरनौत बाजार में खुला 3 स्थाई प्याऊ मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह, मिथिलेश कुमार, ...