बिहारशरीफ, मई 9 -- हरनौत नगर पंचायत: शहर में 5933 घर, होल्डिंग टैक्स निर्धारित महज 3929 घरों का सर्वे के अनुसार नगर पंचायत के 19 वार्डों में 8 हजार घर होने का अनुमान होल्डिंग टैक्स से ही संवरती है शहर की सुविधाएं और मिलती है बेहतर सेवाएं ईओ ने सभी भूस्वामियों से प्रोपर्टी आईडी बनवाने व समय पर कर भुगतान करने की अपील की फोटो: आदर्श नगर: हरनौत आदर्श नगर में शनिवार के आवासीय भवन की प्रोपर्टी आईडी बनाने के लिए तस्वीर लेते टीसी संजीव कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स निर्धारण की रफ्तार धीमी रहने से नगर प्रशासन को राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के 19 वार्डों में सामान्य सर्वे के अनुसार करीब आठ हजार घर होने का अनुमान है। जबकि, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में पांच हजार 933 ...