हरनौत के दो प्रतिष्ठानों से 3 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त
बिहारशरीफ, मई 7 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के दो प्रतिष्ठानों से गुरुवार को वहां काम कर रहे तीन बाल श्रमिकों को धावा दल ने मुक्त कराया। बिहारशरीफ के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि श्रम विभाग ने हरनौत प्रखंड में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गयी। धावादल में हरनौत की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चांदनी रस्तोगी, राकेश कुमार, आइडिया के जिला समन्वयक उज्ज्वल कुमार, अश्विनी कुमार, प्रयास के अब्दुल मलिक, शैलेंद्र प्रसाद, प्रेरणा कुमारी व अन्य शामिल थीं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- बालश्रम : धावा दल ने कई दुकानों में की छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.