हरनौत कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं को दी गयी विदाई
बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- फोटो : हरनौत स्कूल-हरनौत मध्य विद्यालय में प्रमाण पत्र के साथ छात्राएं। हरनौत, निज संवाददाता। बीच बाजार के कन्या मध्य विद्यालय में समारोह का आयोजन कर आठवीं के छात्राओं को विदाई दी गयी। सभी को तिलक लगाया गया। साथ ही फूलों की वर्षा और चॉकलेट दिया गया। इसके बाद छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। एचएम महारानी देवी ने बताया कि यह जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। सभी छात्राओं को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन बनाये रखने व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी गयी। शिक्षिका पम्मी कुमारी ने भी छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.